Reading: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर के आदर्शों पर चलकर सामाजिक न्याय को मजबूत करें: वीएसपी महासचिव लेख राज

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर के आदर्शों पर चलकर सामाजिक न्याय को मजबूत करें: वीएसपी महासचिव लेख राज

RamParkash Vats
1 Min Read

फतेहपुर/5/04/2026/चीफ ब्यूरो विजय समयाल

हिमाचल प्रदेश वीएसपी के महासचिव लेख राज ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर का जन्म दिवस सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का प्रेरणादायी अवसर है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान के माध्यम से हर वर्ग को समान अधिकार प्रदान किए और शिक्षा, संगठन तथा संघर्ष का संदेश दिया।लेख राज ने बताया कि डॉ. आंबेडकर का जीवन हमें भेदभाव और असमानता के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को सम्मान दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी देश को एकजुट रखने और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने में मार्गदर्शक हैं।उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाते हुए शिक्षा को बढ़ावा दें, सामाजिक समरसता को मजबूत करें और संविधान में निहित अधिकारों व कर्तव्यों का पालन करें।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!