CALWARA (KANGRA) 02/04/2026/SCB VIJAY SAMYAL
आज पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ हनुमान जयंती मनाई गई। इसी अवसर पर कांता कॉलेज ऑफ एजुकेशन (चलवाड़ा) में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, प्रस्तुत किए गए। कुछ विद्यार्थियों ने भगवान हनुमान के जीवन और उनके आदर्शों—जैसे शक्ति, भक्ति और सेवा—पर अपने विचार व्यक्त किए।कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रशिक्षु अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

