महमूदाबाद, सीतापुर राज्य चीफ ब्यूरो,अनुज कुमार जैन
महमूदाबाद, सीतापुर। रामकुंड नहर कालोनी रोड स्थित बीआरसी स्कूल द्वारा ‘चलो अभियान’ के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र महमूदाबाद की ओर से जन जागरूकता हेतु भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में क्षेत्र के लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए बच्चों के नामांकन और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

रैली के समापन के बाद विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक गीत, नृत्य व अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायिका श्रीमती आशा मौर्य उपस्थित रहीं। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।
अंत में सभी से आह्वान किया गया कि वे शिक्षा के इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करें।

