Reading: प्रेम प्रसंग में हत्या: दो सगे भाइयों ने युवक को लोहे की रॉड से मार डाला, शव नहर किनारे फेंका, पुलिस ने मोटरसाइकिल, कथरी बरामद कर जांच तेज की है

प्रेम प्रसंग में हत्या: दो सगे भाइयों ने युवक को लोहे की रॉड से मार डाला, शव नहर किनारे फेंका, पुलिस ने मोटरसाइकिल, कथरी बरामद कर जांच तेज की है

RamParkash Vats
2 Min Read

सीतापुर/ 27 मार्च2026/ रिपोर्टर/अंकिता चतुर्वेदी :प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह! सातनपुर (थाना मछरेहटा) क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग को लेकर दो सगे भाइयों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले युवक को बातचीत के बहाने बुलाया और फिर लोहे की रॉड से उस पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शव को सन्दना थाना क्षेत्र के लौली पुलिया के पास नहर की पटरी पर फेंक दिया गया, ताकि घटना को दुर्घटना या अज्ञात मामला दिखाया जा सके।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास छानबीन के दौरान पुलिस को लोहे की रॉड (बेल्चा), कथरी तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामद सामान को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों की गतिविधियों और कॉल डिटेल खंगाल रही है, जिससे पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा सकें।
इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा। वहीं, यह घटना समाज के लिए गंभीर चेतावनी भी है कि निजी विवादों को लेकर कानून हाथ में लेना किसी भी सूरत में उचित नहीं है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!