Reading: श्री मणिमहेश लंगर सेवा दल द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज में लगाया आंठवा लंगर मरीजों के साथ सैंकड़ों तीमारदारों ने किया लंगर ग्रहण–

श्री मणिमहेश लंगर सेवा दल द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज में लगाया आंठवा लंगर मरीजों के साथ सैंकड़ों तीमारदारों ने किया लंगर ग्रहण–

RamParkash Vats
1 Min Read

न्यूज़ इंडिया आजतक संपादक राम प्रकाश बत्स


श्री मणिमहेश लंगर सेवा दल सोसायटी द्वारा मंगलवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में आठवें लंगर का सफल आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का नेतृत्व सोसायटी के अध्यक्ष मनजीत कौण्डल ने किया, जिसमें जवाली, लव, रैहन, राजा का तालाब, फतेहपुर-धमेटा, लपियाणा और नागावाड़ी क्षेत्रों के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर वट्ट (जवाली) के दानी सज्जन कैप्टन अनिरुद्ध वटियाल, उनके पिता रजनीश वटियाल एवं उनके परिवार के विशेष सहयोग से लंगर आयोजित किया गया। लंगर में मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन मरीजों के साथ-साथ सैकड़ों तीमारदारों ने प्रसाद ग्रहण किया।

लंगर कमेटी के अध्यक्ष मनजीत कौण्डल ने आयोजन की सफलता पर सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती और ईश्वर स्वयं सेवा के अवसर प्रदान करता है।
इस मौके पर श्याम सुंदर शर्मा, रीना शर्मा, नरेंद्र पिंकी, राम नाथ शर्मा, राकेश भारद्वाज, करमचंद छोटू, राकेश रिज्जू, तरसेम रजौरिया, वरियाम राजेश, हेमराज सहित कई लोगों ने सेवा कार्य में योगदान दिया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!