Reading: हिमाचल के लिए गौरव का क्षण, ज्योतिष जगत में उभरता सितारा बने पंडित विपन शर्मा

हिमाचल के लिए गौरव का क्षण, ज्योतिष जगत में उभरता सितारा बने पंडित विपन शर्मा

RamParkash Vats
2 Min Read

कैप्शन फोटो :पंडित विपन शर्मा पंजाब के राज्यपाल द्वारा चंडीगढ़ में सम्मानित

न्यूज इंडिया आजतक मुख्यालय भरमाड, हिमाचल न्यूज़ डेक्स संपादक राम प्रकाश बत्स

चंडीगढ़ के सेक्टर-24 स्थित होटल पार्क व्यू में आयोजित “ऊर्जा-2026” ज्योतिष सम्मेलन हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बनकर उभरा। ज्योतिष प्रांगण की अध्यक्ष पूनम शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा आयोजित इस भव्य सम्मेलन में देशभर के ज्योतिषाचार्यों, साधकों और आध्यात्मिक विद्वानों ने भाग लेकर ज्योतिषीय शोध, अनुभव और आध्यात्मिक चिंतन पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के महामहिम राज्यपाल Gulab Chand Kataria ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वाली क्षेत्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य Pandit Vipin Sharma को ज्योतिष क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए “अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन ऑकल्ट साइंस” स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यह सम्मान न केवल पंडित विपन शर्मा के लिए, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का प्रतीक माना जा रहा है।
सम्मेलन का उद्देश्य उन विद्वानों और साधकों को सम्मानित करना था, जिन्होंने अपने ज्ञान, साधना और सेवाभाव से ज्योतिष शास्त्र तथा आध्यात्मिक चेतना को समाज तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर कैप्टन लेखराज, अनिल वत्स, अजय बांभी, इंद्रजीत सिंह, ज्योति गर्ग, रविंदर शर्मा और अर्श सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सम्मान प्राप्त करने के बाद पंडित विपन शर्मा ने कहा कि महामहिम राज्यपाल के हाथों सम्मानित होना उनके लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय ज्योतिष प्रांगण की अध्यक्ष पूनम शर्मा और उनकी पूरी टीम को देते हुए आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!