Reading: पत्रकारों से अभद्रता पर नेता प्रतिपक्ष जयराम का सुक्खू सरकार पर हमला

पत्रकारों से अभद्रता पर नेता प्रतिपक्ष जयराम का सुक्खू सरकार पर हमला

RamParkash Vats
1 Min Read

प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Jairam Thakur

शिमला,16 मार्च 2026,चीफ ब्यूरो विजय :समयाल:नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Jairam Thakur ने हरियाणा के विधायकों की कवरेज कर रहे वरिष्ठ पत्रकार के साथ पुलिस द्वारा की गई कथित अभद्रता की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।जयराम ठाकुर ने कहा कि आखिर मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu इतने विचलित और तनाव में क्यों दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा कांग्रेस की लाज बचाने के लिए संविधान, लोक-लाज, मर्यादा और नैतिकता तक का गला घोंटा जा रहा है।नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाया कि क्या अब पत्रकारों को सड़क किनारे खड़े होकर रिपोर्टिंग करने पर भी पुलिस बल प्रयोग का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रेस की आज़ादी पर सीधा हमला है और सुक्खू सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाती है।उन्होंने मांग की कि इस मामले में मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!