फतेहपुर/15 मार्च 2026,चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल
जिला कांगड़ा के जल शक्ति विभाग मण्डल फतेहपुर की कर्मचारी यूनियन इकाई के चुनाव भारतीय मजदूर संघ (भामस) के बैनर तले लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, फतेहपुर में सम्पन्न हुए। चुनाव में कृष्ण गोपाल को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से इकाई प्रधान चुना गया। चुनाव प्रक्रिया भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष सुजान सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जबकि प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी में सुभाष चंद और जयपाल को उपप्रधान, सोमराज को महामंत्री, कमल कुमार और रोहित कुमार को सचिव, सुरेन्द्र कुमार को कोषाध्यक्ष तथा बलबान सिंह को प्रेस सचिव चुना गया। इसके अलावा जय सिंह, साहिल कुमार, गुरनाम सिंह और संसार सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता : कृष्ण गोपाल
नव-निर्वाचित प्रधान कृष्ण गोपाल ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन कर्मचारियों की हर छोटी-बड़ी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगा और उनके समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि विभाग से जुड़े लंबित मुद्दों, सुविधाओं और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन मजबूती से कार्य करेगा।
संगठन को मजबूत बनाकर कर्मचारियों के हितों की रक्षा होगी : मदन राणा
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा ने कहा कि कर्मचारी संगठन कर्मचारियों की आवाज होते हैं और उनका उद्देश्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना होता है। उन्होंने नई कार्यकारिणी से अपेक्षा जताई कि वह कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाएगी और संगठन को मजबूत बनाएगी

