Reading: मौला अली की याद में निकला 21 रमज़ान का पारंपरिक जुलूस, कर्बला में ताबूत सुपुर्द-ए-लहद

मौला अली की याद में निकला 21 रमज़ान का पारंपरिक जुलूस, कर्बला में ताबूत सुपुर्द-ए-लहद

RamParkash Vats
1 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर।अनुज कुमार जैन प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो
मौला अली की तारीख-ए-शहादत की याद में 21 रमज़ान का पारंपरिक जुलूस बुधवार को वक्फ महाराजा साहब के प्रबंध में क़िला महमूदाबाद से सुबह करीब 10 बजे बरामद हुआ। शाही साज-सज्जा से सुसज्जित इस जुलूस में अलम, ऊंट, दुलदुल और ताबूत शामिल रहे, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

जुलूस के दौरान मर्सिया ख्वानी की गूंज के बीच मातमी माहौल रहा। स्थानीय अंजुमन हैदरी, अंजुमन सज्जादिया और अंजुमन अब्बासिया के सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाज़नी कर मौला अली की शहादत को याद किया।
जुलूस का नेतृत्व प्रो. अली खान राजा महमूदाबाद कर रहे थे। जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से गुजरता हुआ अमीरगंज स्थित कर्बला पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में ताबूत सुपुर्द-ए-लहद किए गए।
जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!