विद्यालय की मुख्याध्यापिका नीरज बाला ने वंशु को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वंशु की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
न्यूज इंडिया आजतक, हिमाचल समाचार डेक्स,संपादक राम प्रकाश बत्स
राजकीय उच्च विद्यालय (GHS) माओ के लिए गर्व की बात है कि विद्यालय के छात्र वंशु जरियाल का चयन NMMS (नेशनल मीन्स-कम-मेरीट स्कॉलरशिप) के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
वंशु जरियाल ने कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हुए NMMS परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और छात्रवृत्ति प्राप्त करने में सफलता हासिल की। इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को सरकार द्वारा आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
विद्यालय की मुख्याध्यापिका नीरज बाला ने वंशु को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वंशु की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
विद्यालय के अध्यापक बलराज सिंह गिल (TGT मेडिकल), विपन कुमार (TGT नॉन-मेडिकल), शालिनी देवी (TGT आर्ट्स) और ज्योति (LT) ने भी छात्र को बधाई देते हुए उसकी मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व की बात है और अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी।
छात्र के माता-पिता और स्थानीय लोगों ने भी इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी है।

