
हिमाचल में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, डीआईजी सौम्या सांबशिवन की निगरानी में 65 पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों की करवाई गई ड्रग स्क्रीनिंग।
साहसिक पर्यटन को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने की पहल, हिमाचल पुलिस ने पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों की जांच कर सुरक्षा मानकों को मजबूत बनाने पर दिया जोर

हिमाचल प्रदेश। प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को सुरक्षित और जिम्मेदार बनाने के उद्देश्य से हिमाचल पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की है। डीआईजी नॉर्दर्न रेंज आईपीएस सौम्या सांबशिवन की निगरानी में 65 पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों की ड्रग स्क्रीनिंग करवाई गई।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य साहसिक पर्यटन से जुड़े ऑपरेटरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा नशामुक्त पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। पुलिस का मानना है कि पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेलों में पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इन गतिविधियों का संचालन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ होना चाहिए।
ड्रग स्क्रीनिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि पैराग्लाइडिंग संचालन से जुड़े लोग नशे से दूर रहें और पर्यटकों को सुरक्षित सेवाएं प्रदान करें।डीआईजी सौम्या सांबशिवन की निगरानी में उठाया गया यह कदम हिमाचल प्रदेश में सुरक्षित, जिम्मेदार और नशामुक्त साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

