न्यूज इंडिया आजतक मुख्यकार्यालय भरमाड़ (जवाली) संपादक राम प्रकाश बत्स
जानकारी के अनुसार गौशाला परिसर में कुपोषित और बीमार गायों के साथ कुछ मृत पशुओं के शव खुले में पड़े मिले, जिससे देखरेख और व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गौशाला एक कमेटी द्वारा संचालित की जा रही है। इस संबंध में कमेटी के एक सदस्य ने बताया कि गांव के लोग स्वयं देखरेख करते हैं और पशुओं की सेवा के लिए दो लोगों को रखा गया है,
लेकिन सामने आई तस्वीरों ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।मामले को लेकर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। एसडीएम विश्रुत भारती ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है और इसकी जांच करवाई जाएगी। वहीं गौ सेवक निखिल पंडित ने भी कहा कि विषय उनके संज्ञान में है और इस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में गौशालाओं की व्यवस्था और निगरानी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

