Reading: थाना समाधान दिवस में 17 शिकायतें दर्ज, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

थाना समाधान दिवस में 17 शिकायतें दर्ज, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

RamParkash Vats
1 Min Read

शनिवार को संदना थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजा गणपति आर की अध्यक्षता में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। इस अवसर पर एडीशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मिश्रिख विशाल गुप्ता, एसडीएम मिश्रिख अभिनव यादव, नायब तहसीलदार सिधौली शशिबाला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

थाना समाधान दिवस के दौरान कुल 17 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 3 पुलिस विभाग तथा 14 राजस्व विभाग से संबंधित थीं। अधिकांश शिकायतें अवैध कब्जेदारी, अतिक्रमण और मेड़बंदी से जुड़ी रहीं। हालांकि किसी भी प्रकरण का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।

जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपालों, कानूनगो और अन्य अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

साथ ही कहा कि यदि निर्धारित समय में समाधान न हो तो संबंधित व्यक्ति पुनः शिकायत दर्ज करा सकते हैं।थाना प्रभारी अरविंद कुमार कटिया सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!