Reading: रोहड़ू में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ज्वैलरी दुकानों पर छापेमारी, तेंदुए के नाखून-दांत बरामद, छह ज्वैलर घेरे में, वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़

रोहड़ू में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ज्वैलरी दुकानों पर छापेमारी, तेंदुए के नाखून-दांत बरामद, छह ज्वैलर घेरे में, वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़

RamParkash Vats
2 Min Read

कुठियाला ( शिमला)10/02/2026/राज्य चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल
क्राइम रिपोर्टर के अनुसार रोहड़ू में वन्यजीव संरक्षण को लेकर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को रोहड़ू शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में ज्वैलरी की दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने 6 ज्वैलरों के कब्जे से तेंदुए के 85 नाखून और 5 दांत बरामद किए। इसके अतिरिक्त कुछ दुकानों से दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों के पंख भी मिले हैं, जिन्हें अवैध रूप से रखा गया था।

‌‌ ‌‌ ‌ वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बरामद की गई सभी सामग्री वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है। विभाग ने मौके पर ही सामग्री को कब्जे में लेकर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वन मंडल अधिकारी रोहड़ू एन. रविशंकर ने बताया कि तेंदुआ संरक्षित वन्यजीव है और इसके अंगों का संग्रह या व्यापार करना गंभीर अपराध है, जिसके लिए कठोर सजा का प्रावधान है।
सूत्रों की मानें तो कुछ ज्वैलर तेंदुए के नाखून और दांतों का उपयोग ताबीज, लॉकेट व आभूषणों में करते थे, जिन्हें अंधविश्वास के चलते बेचा जाता है। वन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे इस तरह के उत्पाद न खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ऐसी छापेमारी और तेज की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!