महमूदाबाद सीतापुर, 10/02/2026/ ब्यूरो चीफ अनुज कुमार जैन
सक्षम संस्था के मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने बताया कि लोहार बाग निवासी राजेश धवन पुत्र स्व. जगन्नाथ प्रसाद धवन का निधन रविवार को हो गया था। उनके निधन के पश्चात परिवार के पारस धवन, लव धवन एवं प्रदीप धवन ने सक्षम संस्था से संपर्क कर नेत्रदान कराने की इच्छा जताई।सूचना मिलते ही आंख अस्पताल सीतापुर से डॉक्टरों की टीम उनके निवास पर पहुंची और स्व. राजेश धवन की दोनों कॉर्निया सुरक्षित की गईं,
जिन्हें दो जरूरतमंद लोगों को निशुल्क प्रत्यारोपित किया जाएगा।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संदीप भरतीया ने कहा कि धन्य हैं वे लोग जो जाते-जाते नेत्रदान कर जाते हैं, जिससे दृष्टिहीन लोगों को इस सुंदर संसार को देखने का अवसर मिलता है। महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को नेत्रदान की इस मुहिम से जुड़ना चाहिए, क्योंकि हमारी छोटी सी पहल किसी के जीवन में उजाला भर सकती है।
वहीं सुभाष अग्निहोत्री ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि नेत्रदान को परंपरा बनाएं, यही हमारा संकल्प है। संस्था के अक्षत अग्रवाल ने जानकारी दी कि सक्षम संस्था द्वारा यह 276वां नेत्रदान संपन्न कराया गया है।

