Reading: सेठ रामगुलाम पटेल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह संपन्न

सेठ रामगुलाम पटेल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह संपन्न

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर ,10/02/2026अनुज कुमार जैन राज्य चीफ ब्यूरो
सेठ रामगुलाम पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की इकाई सेठ रामगुलाम पटेल इंटर कॉलेज, महमूदाबाद में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे एवं मां भारती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन के साथ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली काउंसलर, मोटिवेटर एवं लेखिका कविता मिश्रा, कॉलेज की पूर्व छात्रा व वर्तमान में राजस्व निरीक्षक अंजली, सेठ रामगुलाम पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा तथा डायरेक्टर इंजी. क्षितिज चंद्रा उपस्थित रहे।विदाई समारोह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में मिस एसआरपीएम 2026 का खिताब अंजुली तथा मिस्टर एसआरपीएम 2026 का खिताब शिवम पटेल ने अपने नाम किया।अपने संबोधन में कविता मिश्रा ने कहा कि विदाई केवल एक शब्द नहीं, बल्कि यादों, अनुभवों और सपनों का संगम होती है। यह दिन विद्यार्थियों के जीवन में नई उड़ान भरने का संदेश देता है।पूर्व छात्रा अंजली ने कहा कि विद्यालय जीवन केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह संस्कारों और मूल्यों की पाठशाला होता है।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2015 में इसी कॉलेज से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद यहां की शिक्षा और अनुशासन ने उन्हें आज राजस्व निरीक्षक के पद तक पहुंचाया।डायरेक्टर इंजी. क्षितिज चंद्रा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि चरित्र, मेहनत और ईमानदारी से तय होती है। चुनौतियां आएंगी, लेकिन धैर्य और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहें और जहां भी जाएं, अपने विद्यालय का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में सेठ रामगुलाम पटेल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार, एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर दुर्गेश यादव, फील्ड हेड कोऑर्डिनेटर उमेश कुमार, सेठ रामगुलाम डिग्री कॉलेज एवं सेठ रामगुलाम मुनेश्वर प्रसाद आईटीआई के प्रभारी, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!