Reading: पट्टा जातियां में सुनार की दुकान में चोरी, 200 ग्राम चांदी गायब, मौके पर जांच करती पुलिस, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

पट्टा जातियां में सुनार की दुकान में चोरी, 200 ग्राम चांदी गायब, मौके पर जांच करती पुलिस, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

RamParkash Vats
1 Min Read
sanketic photo

ज्वाली पुलिस थाना क्षेत्र के पट्टा जातियां में चोरी की एक वारदात सामने आई है। यहां अज्ञात चोरों ने एक सुनार की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 200 ग्राम चांदी पर हाथ साफ कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकान संचालक नीरज कुमार ने बताया कि वह रविवार शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। अंदर जांच करने पर करीब 200 ग्राम चांदी गायब पाई गई।

घटना की सूचना तुरंत ज्वाली थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर छानबीन शुरू कर दी।पुलिस ने दुकान संचालक की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोरी की इस वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।

एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!