Reading: नेत्रदान से दो नेत्रहीनों के जीवन में लौटी रोशनी

नेत्रदान से दो नेत्रहीनों के जीवन में लौटी रोशनी

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद सीतापुर राज्य चीफ़ व्यूरोअनुज कुमार जैन

सीतापुर। सक्षम संस्था के मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने बताया कि प्रेम नगर निवासी नेहा अरोड़ा (उम्र 36 वर्ष), पुत्री विजय अरोड़ा का बीमारी के चलते निधन हो गया। दुःख की इस घड़ी में नेहा अरोड़ा के पिता विजय अरोड़ा ने सक्षम संस्था के सचिव सुभाष अग्निहोत्री से संपर्क कर नेत्रदान कराने की इच्छा जताई।
तत्पश्चात सक्षम संस्था के अध्यक्ष संदीप भरतिया ने आंख अस्पताल सीतापुर से संपर्क कर डॉक्टरों की टीम का गठन कराया। डॉक्टरों की टीम ने नेत्रदानी के घर पहुंचकर एक छोटे से ऑपरेशन के माध्यम से नेहा अरोड़ा की दोनों कॉर्निया सुरक्षित कर लीं, जो अब दो नेत्रहीन लोगों के जीवन में प्रकाश लाएंगी।
सक्षम संस्था के महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने कहा कि विजय अरोड़ा एवं उनकी बड़ी पुत्री रिचा अरोड़ा द्वारा नेत्रदान कर परोपकार की एक अनुकरणीय मिसाल पेश की गई है, जिसके लिए संस्था उनका हृदय से आभार व्यक्त करती है।
विकास अग्रवाल ने बताया कि सक्षम संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक नेत्रहीन लोगों की सहायता करना है। इसी क्रम में संस्था जगह-जगह जागरूकता शिविर आयोजित कर नेत्रदान के प्रति लोगों को प्रेरित करती है। वहीं अक्षत अग्रवाल ने जानकारी दी कि संस्था अब तक 274 लोगों का नेत्रदान सफलतापूर्वक करा चुकी है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!