शिमला,07 फरवरी 2026,रआजय चीफ़ व्यूरो विजय समयाल
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला में आयोजित विधायक प्राथमिकता बैठक के दूसरे दिन के प्रथम सत्र की अध्यक्षता की। इस सत्र में कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के विधायकों के साथ वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित विकास प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की गई

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने बीते तीन वर्षों में अपने संसाधनों से 26,683 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर वित्तीय आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने बताया कि वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल से राज्य को लगभग 401 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष लाभ हुआ है, जबकि कड़छम-वांगतू जल विद्युत परियोजना में रॉयल्टी बढ़ने से प्रदेश को प्रतिवर्ष करीब 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय सुनिश्चित हुई है।

बैठक के दौरान विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यटन सहित अन्य विकासात्मक मुद्दे रखे। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि विधायक प्राथमिकता वाले कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा किया जाए और विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने दोहराया कि प्रदेश सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित शासन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

