Reading: जवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत चलवाड़ा-दो में नशा निवारण समिति की बैठक हुई

जवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत चलवाड़ा-दो में नशा निवारण समिति की बैठक हुई

RamParkash Vats
2 Min Read

जवाली, 04 Feb 2026 ( Ram Parkash Vats): उपमंडल जवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत चलवाड़ा-दो में नशा निवारण समिति की बैठक हुई जिसमें एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने विशेषतौर पर शिरकत की जबकि एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियाल, डीएसपी वीरी सिंह, एसएचओ देव राज शर्मा, प्रशासक सुषमा देवी ने एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा का पंचायत में पहुंचने पर स्वागत किया। एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियाल ने कहा कि नशा का कारोबार करने वालों की जानकारी पुलिस के साथ शेयर करें। उन्होंने कहा कि आजकल हेरोइन का कारोबार खूब फलता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग प्रशासन पुलिस का सहयोग नहीं करते हैं जिस कारण कई बार नशा माफिया का पता नहीं चल पाता है। डीएसपी वीरी सिंह ने कहा कि सिरिंज के माध्यम से नशा करने के कारण एचआईवी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग नशा कारोबारी की जानकारी पुलिस को दें जिसमें सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने कहा कि नशा की गिरफ्त में युवा पीढ़ी लगातार आ रही है तथा अंदर ही अंदर से समाज खोखला हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नशा माफिया पर लगाम कसी हुई है तथा लगातार नशा माफिया को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग नशा का व्यापार करने वालो की जानकारी पुलिस को दें तथा पुलिस द्वारा नशा माफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि लोग अपने बच्चों पर निगरानी रखें तथा बच्चों को नशा माफिया के संपर्क में न आने दें। उन्होंने कहा कि बच्चों की हर गतिविधि पर भी अभिभावक नजर रखें। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!