Reading: ब्लॉक मुख्यालय पर अरीशा फाउंडेशन का क्लोजर इवेंट संपन्न

ब्लॉक मुख्यालय पर अरीशा फाउंडेशन का क्लोजर इवेंट संपन्न

RamParkash Vats
1 Min Read


Sitapur/04 /02/2026/Repoबिन्दू मौर्या
सीतापुर विकास खण्ड ऐलिया में
अरीशा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, सहादत नगर, सीतापुर द्वारा ब्लॉक मुख्यालय पर क्लोजर इवेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े युवाओं के साथ समुदाय के लोग, स्टेकहोल्डर्स तथा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने संवैधानिक मूल्यों पर अपनी समझ साझा की। समुदाय की महिलाओं ने भी युवाओं में आए सकारात्मक बदलावों पर अपने विचार रखे।
संस्था के वॉलंटियर सलमान सीतापुरी ने संवैधानिक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया।संस्था के फैसिलिटेटर शकील एवं रुखसाना अंसारी ने युवाओं से आगे भी सक्रिय बने रहने की अपील की।कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के सदस्य, स्टेकहोल्डर्स एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
अंत में संस्था प्रमुख मुख्तार ने स्टेकहोल्डर्स एवं समुदाय के सदस्यों को संविधान की प्रति भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!