Reading: वित्तीय साक्षरता की पहल: हरसर के हवाल गांव में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का शिविर, योजनाओं व डिजिटल सुरक्षा पर दी गई अहम जानकारी

वित्तीय साक्षरता की पहल: हरसर के हवाल गांव में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का शिविर, योजनाओं व डिजिटल सुरक्षा पर दी गई अहम जानकारी

RamParkash Vats
1 Min Read

जवाली,04/02/2026 (Ram Parkash Vats): कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित की शाखा हरसर द्वारा बुधवार को ग्राम पंचायत हरसर के गांव हवाल में एक वित्तीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया जिसमें बैंक प्रबंधक कुलभूषण पठानिया ने बैंक से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी।

इस वित्तीय साक्षरता शिविर में लोगों को बैंक की योजनाओं से अवगत करवाया गया। उन्होंने अटल पेंशन योजना, पीएम फसल बीमा योजना, विश्वकर्मा योजना, हेल्थ इंश्योरेंस की भी जानकारी दी। उन्होंने लोगों को डिजिटल लेनदेन सावधानी से करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कभी अपना ओटीपी किसी के साथ शेयर न करें। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!