Jawali /04 फरबरी 2026/ राम प्रकाश की
आईटीआई जवाली में 17 फरवरी को सुज़ुकी मोटर्स का कैंपस साक्षात्कारजवाली।शहीद सुरिंदर सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जवाली में 17 फरवरी 2026 को गुजरात की प्रतिष्ठित कंपनी सुज़ुकी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं का चयन किया जाएगा।यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कंपनी 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के उन प्रशिक्षित युवाओं का चयन करेगी, जिन्होंने मोटर मैकेनिक, डीज़ल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, फिट्टर, टर्नर, वेल्डर, पेंटर, वायरमैन, शीट मेटल, सीओई (ऑटोमोबाइल), इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, टूल एंड डाई मेकर तथा प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर जैसे व्यवसायों में आईटीआई उत्तीर्ण की हो।चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा ₹25,300 प्रतिमाह वेतन, 12 माह का वैधानिक वार्षिक बोनस प्रदान किया जाएगा। वहीं अप्रेंटिसशिप के दौरान ₹19,500 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। इसके अतिरिक्त कंपनी की ओर से सब्सिडी युक्त भोजन एवं छात्रावास सुविधा, बर्दी, पीएफ, सुरक्षा जूते, अवकाश एवं छुट्टियां जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।प्रधानाचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 17 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे संस्थान में उपस्थित हों। अभ्यर्थी अपने साथ 10वीं की अंक तालिका (न्यूनतम 40% अंक), आईटीआई प्रमाण पत्र (न्यूनतम 50% अंक), आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा सभी दस्तावेजों की फोटोस्टेट प्रतियां अनिवार्य रूप से लेकर आएं।उन्होंने युवाओं से इस स्वर्णिम रोजगार अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है।

