Sitapur 03/02/2026 Correspondent बिन्दू मौर्या
सीतापुर जिला जेल से न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया एक आरोपी मंगलवार को पुलिस की निगरानी को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को पॉक्सो कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन पेशी के दौरान किसी तरह पुलिस की नजर से बचते हुए वह कोर्ट परिसर से निकलने में सफल रहा।
आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अनुप शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर विनायक भोसले सहित अन्य पुलिस अधिकारी न्यायालय परिसर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस द्वारा कोर्ट परिसर एवं आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। आरोपी के फरार होने की परिस्थितियों की गहन जांच की जा रही है। वहीं, उस समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक कहां हुई।फिलहाल आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Leave a comment
Leave a comment

