Reading: थानगांव में दर्दनाक सड़क हादसा: पिता-पुत्र की मौत, पत्नी व दूसरा बेटा गंभीर

थानगांव में दर्दनाक सड़क हादसा: पिता-पुत्र की मौत, पत्नी व दूसरा बेटा गंभीर

RamParkash Vats
1 Min Read

Sitapur 29/01/2026 Correspondent Bindu Morya

थानगांव सीतापुर गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रेउसा–महमूदाबाद मार्ग पर वैन सोहलिया गांव के सामने एक भीषण सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

महेशपुर थाना थानगांव निवासी लवकुश (25) पुत्र सम्बारी अपनी पत्नी बीनू (23) और दो पुत्रों संगम व पीयूष के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक वैन सोहलिया गांव के सामने पहुंची, सामने से आ रहे एक रोड रोलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में लवकुश और उसके पुत्र संगम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी बीनू और पुत्र पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थानगांव पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को तत्काल सीएचसी रेउसा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने रोड रोलर को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!