Reading: अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का कड़ा प्रहार: देर रात चले विशेष अभियान में जेसीबी, टिप्पर और ट्रैक्टर जब्त, जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई।

अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का कड़ा प्रहार: देर रात चले विशेष अभियान में जेसीबी, टिप्पर और ट्रैक्टर जब्त, जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई।

RamParkash Vats
2 Min Read
saketik photo:-Police on action mode, criminals fly away

नूरपुर (हिमाचल प्रदेश), 29 जनवरी 2026/SANPADIK RAM PARKASH
जिला नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को सख्ती से लागू करते हुए एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। देर रात और तड़के सुबह तक चले विशेष संयुक्त अभियान में पुलिस ने अवैध खनन और अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों पर शिकंजा कसते हुए कुल आठ वाहनों को जब्त किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अभियान थाना प्रभारी नूरपुर, चौकी प्रभारी कंडवाल, चौकी प्रभारी गंगथ तथा उनकी विशेष टीमों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। अभियान के तहत जिले के संवेदनशील माने जाने वाले कंडवाल, खन्नी क्षेत्र की चक्की खड्ड और गंगथ इलाकों में सघन दबिश दी गई। इस दौरान अवैध खनन गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई और संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध खनन एवं खनिज परिवहन में लगे कुल छह वाहनों के विभिन्न स्थानों पर चालान किए गए। इनमें मुकाम बिल्ला का टाला में छह चालान, मुकाम कंडवाल में एक तथा मुकाम गंगथ में एक चालान शामिल है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर ही दो जेसीबी मशीनें, चार टिप्पर और दो ट्रैक्टर इम्पाउंड कर अपने कब्जे में ले लिए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध खनन से पर्यावरण को हो रहे नुकसान और सरकारी राजस्व की क्षति को रोकने के उद्देश्य से की गई है। नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिले में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या खनिज परिवहन की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। नूरपुर पुलिस ने दोहराया है कि भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!