Sitapur 28/01/2026 Correspondent Bindu Morya
सीतापुर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब सीतापुर द्वारा जनपद के सबसे प्राचीन विद्यालय उजागर लाल इंटर कॉलेज में आज भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम में व्याख्यान वाला तथा निबंध भाषण तथा प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के 14 विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया इसमें निबंध प्रतियोगिता आलेखन प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके उपरांत प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों के द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण करके तथा बैच लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणित के क्षेत्र में भारत के गणितज्ञों ने जो भी कार्य किए हैं वह पूरे विश्व में सबसे ज्यादा उत्कृष्ट है तथा जो कुछ भी गणित में आया है वह हमारे भारत की देन है। उन्होंने कहा कि गणित में जीरो की देन हमारे भारत के गणितज्ञों की है। उसी कड़ी में इसी देश के महान गणितज्ञ एस रामानुजन की गिनती आती है, जिन्होंने 32 वर्ष में अति अल्प आयु मे काफी उपलब्धियां अर्जित की विश्व पटल पर भारत का नाम उन्होंने अंकित कराने का कार्य किया है। उनकी जयंती के उपलक्ष्य में आज जगह-जगह जनपद तथा प्रदेश स्तर पर राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार ने कहा कि गणित विषय देखने में भले कठिन लगता हो लेकिन जब छात्र-छात्राओं की समझ में आ जाता है तो सबसे ज्यादा गणित को लगाने में ही रुचि अपने आप पैदा होती है।
व्याख्यान सत्र में डॉक्टर मनीष गुप्ता ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन का परिचय देते हुए उनकी खोजने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दें। इसके उपरांत उन्होंने रोचक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया तथा पुरस्कार वितरण किये। समन्वयक डॉ0 योगेश चंद्र दीक्षित कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला विज्ञान क्लब की विभिन्न गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया।
प्रधानाचार्य डॉक्टर देवेंद्र पांडे ने कहा कि सच्चे अर्थों में गणित एक कला के समान है छात्र के समझ में जितना जा आता जा जाएगा उसके भीतर उतनी ज्यादा रुचि पैदा होगी तथा उसे गणित विषय कला के समान प्रतीत होता।
चित्रकला प्रतियोगिता में अग्रवाल इंटर कॉलेज सीतापुर के दिव्यांशु शर्मा तथा इसी विद्यालय कार्तिक कनौजिया को प्रथम तथा दूसरा स्थान प्राप्त हुआ जबकि पी0एन0 सहगल इंटर कॉलेज के छात्र हर्ष कुकरेजा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अन्य छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर के सम्मानित किया गया। इसके बाद निबंध प्रतियोगिता में उजागर लाल इंटर कॉलेज की दिव्या तथा पी एन सहगल इंटर कॉलेज सीतापुर की मन्नत को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ पटेल इंटर कॉलेज की सुरभि तथा सरस्वती विद्या मंदिर सीतापुर की अनुराधा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, जबकि उजागर लाल के पीयूष वर्मा तथा पी0एन0 सहगल इंटर कॉलेज के अनुभव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त 10 छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित त्रिपाठी, संदीप कुमार शुक्ला, डॉक्टर कामना शुक्ला, आलोक वर्मा, जयप्रकाश यादव, महेश नारायण मिश्रा, प्रेम शंकर, सुशील कुमार कुलदीप सिंह कामिल मसूद हाशमी सुशील कुमार वर्मा मनोज कुमार प्रधान अनुजा द्विवेदी प्रभात नंदन मिश्रा रजनीश कुमार अरविंद कुमार आदित्य कुमार संजय कुमार रतन वैश्य सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

