Reading: आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन फाउंडेशन द्वारा निकाली गई भव्य दिव्यांग तिरंगा यात्रा।

आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन फाउंडेशन द्वारा निकाली गई भव्य दिव्यांग तिरंगा यात्रा।

RamParkash Vats
2 Min Read


SITAPUR/27/01/2026/ REPOTER बिन्दू मौर्या
खैराबाद सीतापुर सदर तहसील क्षेत्र के विशुन नगर चौराहा स्थित आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन कार्यालय पर छब्बीस जनवरी गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यालय परिसर में मां शारदे एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात विधिवत ध्वजारोहण कर भव्य दिव्यांग तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया।

तिरंगा यात्रा को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता उर्फ बब्लू द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा सीतापुर-बहराइच मार्ग से थाना खैराबाद होते हुए पुरानी बाजार, नगर पालिका परिषद खैराबाद पहुंची

, जहां लाला हरिप्रसाद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत यात्रा डीजे कॉलेज चौराहे स्थित अल्लामा फैजल हक स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पुनः पुरानी बाजार व नगर पालिका परिषद होते हुए फाउंडेशन कार्यालय पर आकर सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर फाउंडेशन के सौजन्य से पांच दिव्यांग जनों को मोटर ट्राई साइकिल प्रदान की गई। मोटर ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांग लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस पुनीत कार्य में डॉ. श्याम मोहन शुक्ला और लिपूं का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सिंह, प्रबंधक/सचिव बिन्दू मौर्या, कोषाध्यक्ष विजय पाल, गुड्डू, हरिलाल, राजेंद्र, इस्हाक अंसारी, प्रीति, कालिंद्री, मानसी सहित सैकड़ों दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल का विशेष सहयोग भी रहा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!