Reading: जसवां-प्रागपुर को विकास की सौगात: मुख्यमंत्री सुक्खू ने 79.60 करोड़ की आठ परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, सड़कों, सीवरेज, बिजली व प्रशासनिक ढांचे को मजबूती

जसवां-प्रागपुर को विकास की सौगात: मुख्यमंत्री सुक्खू ने 79.60 करोड़ की आठ परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, सड़कों, सीवरेज, बिजली व प्रशासनिक ढांचे को मजबूती

RamParkash Vats
2 Min Read


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रागपुर में 79.60 करोड़ रुपये की लागत से आठ विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने के साथ-साथ प्रशासनिक, शैक्षणिक और बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री ने कस्बा कोटला में 6.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मॉडल करियर सेंटर, रक्कड़ में 78 लाख रुपये की लागत से बने ट्रेजरी कार्यालय भवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलेटी में 1.04 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आवास तथा जसवां-प्रागपुर जल शक्ति विभाग के नव-स्थापित मंडल के लिए 1.74 करोड़ रुपये की लागत से बने कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने सब-डिवीजनल पुलिस ऑफिसर (एसडीपीओ) कार्यालय डाडासीबा तथा डाडासीबा, संसारपुर मेन और संसारपुर टैरेस में नए पुलिस थानों का भी उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 9.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीरसलूही (कांगड़ा) से किटपल (हमीरपुर) लिंक रोड, तहसील प्रागपुर के हेरिटेज गांव गरली व प्रागपुर के लिए 25.16 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना, जसवां-प्रागपुर क्षेत्र के रक्कड़ जल शक्ति विभाग उपमंडल में विभिन्न नालों व खड्डों पर 16.12 करोड़ रुपये की लागत से चेक डैम व तटबंध निर्माण तथा कांगड़ा जिले में संसारपुर टैरेस के इलेक्ट्रिक उपमंडल के अंतर्गत कस्बा कोटा में 33/11 केवी जीआईएस सब-स्टेशन के निर्माण हेतु 18.96 करोड़ रुपये की सिस्टम सुधार योजना का शिलान्यास भी किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इन परियोजनाओं से क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!