Reading: शिमला में मुख्यमंत्री सुक्खू ने की जन समस्याओं की सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

शिमला में मुख्यमंत्री सुक्खू ने की जन समस्याओं की सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

RamParkash Vats
1 Min Read
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू जन समस्याओं को सुनते हुए

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में जन समस्याओं की सुनवाई कर प्रदेशवासियों को राहत दी। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं और समाधान की मांग की।मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि जन शिकायतों का निपटारा तय समय सीमा के भीतर किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और लोगों को समय पर न्याय दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!