महमूदाबाद, सीतापुर 20 JAN ,राज्य चीफ ब्यूरो – अनुज कुमार जैन
श्रीमती विमला देवी जयसवाल मेमोरियल संस्थान के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं महिला अस्पताल, महमूदाबाद परिसर में सेवा और मानवता का अनुकरणीय उदाहरण देखने को मिला।

संस्थान द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, वहीं टीबी से पीड़ित रोगियों को पोषाहार किट प्रदान कर उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी (सीओ) वेद प्रकाश, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आशीष सिंह, संस्था के संरक्षक लालता प्रसाद जायसवाल, प्रबंधक पंकज जयसवाल, अशोक वर्मा, व्यापार मंडल के महामंत्री हरीश गुप्ता, जफर अहमद सहित अनेक समाजसेवी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान छह रोग पर्यवेक्षक सुरेश कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों और रोगग्रस्त लोगों की सेवा करना ही संस्थान का मूल उद्देश्य है। भविष्य में भी इसी भावना के साथ सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

