महमूदाबाद सीतापुर/18/01/2026/ राज्य चीफ़ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
सीतापुरअपना दल (एस) संगठन को और अधिक सशक्त व आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिला अध्यक्ष जय प्रकास पटेल सीतापुर की संस्तुति पर अनुज कुमार जैन को पार्टी के आई.टी. मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

नवमनोनीत जिलाध्यक्ष अनुज कुमार जैन, पुत्र स्वर्गीय नरेन्द्र कुमार जैन, मोहल्ला सरावगी टोला, महमूदाबाद, जनपद सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनके मनोनयन पर भरोसा जताते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा आई.टी. मंच को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस मनोनयन की घोषणा राष्ट्रीय सचिव शिक्षक मंच अशोक पटेल एवं जिला महासचिव शिवदास शुक्ला द्वारा की गई। अनुज कुमार जैन की नियुक्ति पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
श्रीमती सुमन पटेल (प्रदेश सचिव महिला मंच), युवा नेता हरिओम वर्मा, विनीत कुमार रावत, ओमकार रावत, अशोक वर्मा, डॉ. अखलेश वर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

