Reading: राष्ट्रीय योग स्पर्धा में भाग लेगा पीएम श्री स्कूल जवाली का रोहनीश

राष्ट्रीय योग स्पर्धा में भाग लेगा पीएम श्री स्कूल जवाली का रोहनीश

RamParkash Vats
2 Min Read


पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली के लिए यह गर्व का विषय है कि विद्यालय में अध्ययनरत 12वीं कक्षा के छात्र रोहनीश का चयन त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय योग स्पर्धा के लिए हुआ है।
बुधवार को विद्यालय परिसर में इस उपलब्धि पर एक संक्षिप्त सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य एवं खंड परियोजना अधिकारी प्रभात चंदर पावा, योग प्रशिक्षक एवं प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा अजय कुमार सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्यों ने रोहनीश को हार पहनाकर सम्मानित किया और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता एवं कोच अजय कुमार तथा पीईटी सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय योग स्पर्धा में भाग लेने से पूर्व रोहनीश छोटा शिमला में 26 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित कोचिंग कैंप में भाग लेगा। इसके उपरांत शिमला से उसकी रवानगी अगरतला के लिए होगी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय योग स्पर्धा का आयोजन 03 जनवरी से 06 जनवरी 2026 तक अगरतला में किया जाएगा, जिसमें रोहनीश परंपरागत योग स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा। उल्लेखनीय है कि बीते चार वर्षों में पीएम श्री स्कूल जवाली से 13 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं, जो विद्यालय की खेल उपलब्धियों को दर्शाता है।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य यशपाल सिंह, प्रवक्ता वंदना धीमान, मोनिका डोगरा, रूहानी शर्मा, रवि भंडारी, अजय कुमार, राम कुमार, कपिल देव, अनुराधा कुमारी, भुवनेश कुमार, कविता धीमान सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन:
रोहनीश को हार पहनाकर सम्मानित करते पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली के प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ सदस्य।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!