Reading: अभिषेक जैन (बंटी) सर्वसम्मति से बने दिगम्बर जैन समाज महमूदाबाद के अध्यक्ष

अभिषेक जैन (बंटी) सर्वसम्मति से बने दिगम्बर जैन समाज महमूदाबाद के अध्यक्ष

RamParkash Vats
1 Min Read


महमूदाबाद, सीतापुर24/12/2025/राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन
जैन समाज महमूदाबाद की एक बैठक में सर्वसम्मति से अभिषेक जैन (बंटी) को दिगम्बर जैन समाज का नया अध्यक्ष चुना गया। अभिषेक जैन स्वर्गीय श्री कुमार जैन के पुत्र हैं। वे पूर्व में जैन स्कूल एवं जैन समाज के अध्यक्ष पद का सफलतापूर्वक दायित्व निभा चुके हैं।
इससे पूर्व दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष पद का दायित्व अनुज कुमार जैन संभाल रहे थे। नव नियुक्त अध्यक्ष अभिषेक जैन का अनुज कुमार जैन ने माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
जैन समाज महमूदाबाद को नवनिर्वाचित अध्यक्ष से यह आशा है कि वे बिना किसी भेदभाव के समाजहित में कार्य करेंगे तथा समाज को एकजुट रखते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!