Reading: नाले में मिला डेंटल डॉक्टर का शव, संदिग्ध हालात में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

नाले में मिला डेंटल डॉक्टर का शव, संदिग्ध हालात में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

RamParkash Vats
2 Min Read
Sanketic photo

शिमला / क्राइम रिपोर्टर / एस.सी.बी. विजय सान्याल

राजधानी शिमला में एक डेंटल डॉक्टर का शव संदिग्ध हालात में मिलने से हड़कंप मच गया है। कृष्णानगर क्षेत्र में अतुल्य पार्किंग के समीप लिफ्ट के पास नाले से शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में झाड़ियों के बीच एक शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान चक्कर क्षेत्र निवासी पंकज गुप्ता के रूप में हुई, जो पेशे से डेंटल डॉक्टर थे और शिमला के मालरोड पर प्रैक्टिस करते थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पंकज गुप्ता पिछले कई दिनों से लापता थे, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही संबंधित पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई थी। उसी आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां का माहौल बेहद गमगीन हो गया।घटनास्थल की स्थिति और शव की हालत को देखते हुए पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह मामला किसी हादसे में गिरने से मौत का हो सकता है। हालांकि, पुलिस किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं कर रही है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पारिवारिक संबंधों, व्यक्तिगत जीवन और अन्य संभावित कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए हर तथ्य को खंगाल रही है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!