KANGRA/17-12-2025/S B C VIJAY SAMYAL
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा धमेटा अंतर्गत गांव हड़वाल निवासी वरडु राम को दिव्यांगजन कल्याण बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वरडु राम लंबे समय से समाजसेवा से जुड़े रहे हैं और दिव्यांगजनों की समस्याओं को गहराई से समझते हैं। ऐसे में उनके अनुभव का लाभ दिव्यांगजनों के हित में मिलने की उम्मीद है।
लोगों का मानना है कि वरडु राम की सक्रिय भूमिका से दिव्यांगजनों के कल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं को और गति मिलेगी तथा पात्र लाभार्थियों तक सुविधाएं समय पर पहुंच सकेंगी। सामाजिक संगठनों ने भी उनकी नियुक्ति का स्वागत किया है।
वहीं, दिव्यांगजन कल्याण बोर्ड के सदस्य बनाए जाने पर वरडु राम ने विधायक भवानी सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
वरडु राम ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करवाना रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिव्यांगजनों के हित में वे हर संभव प्रयास करेंगे।

