Mahmudabad/Sitapur/अनुज कुमार जैन राज्य चीफ ब्यूरो
सीतापुर। जनपद के रामपुर मथुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पठानपुरवा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट विवाद की भेंट चढ़ गया। ग्राम पंचायत छतौनी के अंतर्गत चल रहे इस आयोजन में टीमों और आयोजन समिति के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई, जो देखते ही देखते तनाव में बदल गई।
विवाद बढ़ने पर मौके पर हजारों दर्शकों की भीड़ एकत्र हो गई। हालात बिगड़ते देख स्थानीय थाना थान गांव की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया।
देर शाम आपसी समझौते के बाद सभी टीमों को सुरक्षित रूप से वापस भेज दिया गया। घटना के चलते टूर्नामेंट को सेमीफाइनल चरण से ही रद्द करना पड़ा। टूर्नामेंट में सूहीपुर टीम फाइनल में पहुंच चुकी थी, जबकि चिखड़ी फाइटर्स और बाबा कुटिया टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने थीं। चिखड़ी फाइटर्स के कप्तान शुभम सिंह और बाबा कुटिया टीम के कप्तान विकास कटप्पा बताए गए हैं।पुलिस की समय पर कार्रवाई से किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हो सका और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रही।

