Reading: जवाली: नूरपुर यूनियन की बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं और हितों पर हुआ विचार-विमर्श

जवाली: नूरपुर यूनियन की बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं और हितों पर हुआ विचार-विमर्श

RamParkash Vats
1 Min Read
जवाली: हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन नूरपुर यूनियन के पदाधिकारी बैठक के दौरान।

(जवाली/17/12/2025/ Dr K K Sharma) हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन नूरपुर यूनियन की बैठक जवाली में यूनियन अध्यक्ष सतीश धीमान की अध्यक्षता में हुई जिसमें सभी पेंशनरों के हितों की लड़ाई लड़ने वाले स्व.डीएस नकारा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा दिए गए सराहनीय योगदान को याद किया गया। यूनियन अध्यक्ष सतीश धीमान ने कहा कि स्व.डीएस नकारा ने सर्वोच्च न्यायालय तक लंबी न्यायिक लड़ाई लड़कर पेंशनर के वित्तिय अधिकार 17-12-1982 को जस्टिस वाईवी चंद्रचूड़ तत्कालीन उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के ऐतिहासिक निर्णय द्वारा प्रदत्त की। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर वैलफेयर एसोसिएशन नूरपुर यूनिट भी उनके इस योगदान के लिए आभारी रहेगी। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवान ठाकुर, उपाध्यक्ष आरएस जरियाल उपाध्यक्ष, उप्रधान, सचिव शिवानंद कुमार सन्याल सहित 50 पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!