Reading: भरमाड़: ज्वाली-1 फीडर की मरम्मत के चलते विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

भरमाड़: ज्वाली-1 फीडर की मरम्मत के चलते विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

RamParkash Vats
1 Min Read

Jawali/16/12/2025Dr N K Sharma
विद्युत उपमंडल जवाली के अंतर्गत 33/11 केवी स्टेशन भरमाड़ में ज्वाली-1 फीडर की आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते कल विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। इस दौरान सुघाल, मैरा, बुसकाड़ा, सिदपुरघाड़ तथा लुधियाड़ क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से लेकर मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

यह जानकारी सहायक अभियंता जवाली जसवीर सिंह ने देते हुए बताया कि मरम्मत कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए होने वाली असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!