Reading: खैराबाद में प्रदेश स्तरीय दिव्यांग अधिकार महासम्मेलन—हजारों उम्मीदों की आवाज़ एक मंच पर, अधिकारों व समस्याओं के समाधान को उठा बुलंद स्वर

खैराबाद में प्रदेश स्तरीय दिव्यांग अधिकार महासम्मेलन—हजारों उम्मीदों की आवाज़ एक मंच पर, अधिकारों व समस्याओं के समाधान को उठा बुलंद स्वर

RamParkash Vats
3 Min Read

खैराबाद/सीतापुर, 10 Dec 2025,बुधवार,संवाददाता बिंदु र्मोर्य
आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन की अगुवाई में बुधवार को खैराबाद में प्रदेश स्तरीय दिव्यांग अधिकार महासम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें दूर-दराज के ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी क्षेत्रों तक के दिव्यांगजन, वृद्धजन, निराश्रित महिलाएं, समाजसेवी और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में पहुंचे। सम्मेलन ने देखते ही देखते एक जनआंदोलन का रूप ले लिया, जहाँ मंच पर अधिकारों, संघर्षों और उम्मीदों की एक-एक आवाज़ गूंजती रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। फाउंडेशन ने साफ कर दिया कि इस महासम्मेलन का मकसद केवल एक औपचारिक सभा नहीं बल्कि दिव्यांग, निराश्रित और वृद्धजनों की मूलभूत समस्याओं—शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता—की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है। संगठन ने चेताया कि “सुविधाओं का लाभ पुस्तकों में नहीं, ज़मीन पर दिखना चाहिए।”

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकुमार, दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी, ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ हर पात्र दिव्यांग तक पहुँचे, इसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिव्यांग जनों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में और ठोस कदम उठाए जाएंगे।सम्मेलन के मंच से दिव्यांग कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का जो रंग बिखेरा, उसने सभागार को तालियों से गूंजा दिया। वंदना, स्वागत गीत, भजन प्रस्तुति बबलू द्वारा, प्रेरणादायक गीत किरन गौतम, व कवि कमलेश मौर्य मृदु और सगीर भारती की रचनाओं ने समारोह को सांस्कृतिक ऊंचाई दी।

विशिष्ट अतिथियों—पूर्व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, वरिष्ठ समाजसेवी सागर गुप्ता, परियोजना अधिकारी अनिल कुमार चौधरी, जिला प्रोबेशन विभाग से साक्षी शुक्ला, बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजय कुमार अवस्थी, गौरक्षक अनूप खेतान सहित कई प्रमुख हस्तियों—ने मंच से अपने विचार रखे और दिव्यांग जनों के समर्थन में जागरूकता की जरूरत पर जोर दिया।

सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों—पत्रकार, किसान, उन्नतशील कृषक, व्यापारी, शिक्षक, अधिवक्ता, महंत, सभासद, बागवान, अनाथ, कुष्ठ रोगी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, गौरक्षक—को सम्मानित किया गया। वहीं दिव्यांग प्रतिभागियों को भोजन करवाकर फाउंडेशन ने सेवा और संवेदना की मिसाल पेश की।कार्यक्रम को सफल बनाने में सावन कुमार हिमांशु, कौशल किशोर, प्रीति, हरिलाल, शैलेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।

इस अवसर पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सिंह, उपाध्यक्ष बृजेश शुक्ला, प्रबंधक व सचिव बिंदू मौर्या, कोषाध्यक्ष विजय पाल गुड्डू, संदीप सैनी, प्रदीप कुमार मौर्या सहित संगठन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।महासम्मेलन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दिव्यांगजन सिर्फ समर्थन नहीं, बल्कि अधिकारों और सम्मान के हकदार हैं—और उनकी आवाज़ अब पहले से ज्यादा संगठित, मजबूत और सार्थक दिशा में उठ रही है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!