Reading: थानगांव: गुमशुदगी का दर्दनाक अंत—तीसरे दिन कुएं से मिला मासूम सुरेश का शव, गांव में पसरा मातम; पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

थानगांव: गुमशुदगी का दर्दनाक अंत—तीसरे दिन कुएं से मिला मासूम सुरेश का शव, गांव में पसरा मातम; पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

RamParkash Vats
2 Min Read

थानगांव (सीतापुर):10 Dec 2025 SCB Anuj Kumar Jain
ग्राम चंदौली में तीन दिनों से लापता चल रहे 8 वर्षीय बालक सुरेश पुत्र आदित्य उर्फ अबित की खोज बुधवार सुबह भयावह मोड़ पर आकर थम गई। जिस मासूम की सलामती की दुआएँ पूरा परिवार तीन दिनों से कर रहा था, उसी का निश्चेष्ट शव घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक पुराने कुएं में तैरता मिला। सूचना फैलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और रोते-बिलखते परिजनों को संभालना मुश्किल हो गया।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष थानगांव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को घेराबंदी कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है—क्या यह दुर्घटना थी, किसी की लापरवाही, या फिर किसी अपराध की आशंका, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!