Reading: राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय महमूदाबाद में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय महमूदाबाद में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

RamParkash Vats
3 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर/10/12/2025/अनुज कुमार जैन राज्य चीफ ब्यूरो

विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय महमूदाबाद में अंतर्रा
ष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन एम.एस.के.डी. पब्लिक स्कूल, मोहल्ला रमुआपुर स्थित परिसर में राष्ट्रीय अध्यक्षा माननीय नीतू सिंह दिनकर के दिशा-निर्देशन एवं राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस. दिनकर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं न्यूज़ एडिटर अनुज कुमार जैन ने मानवाधिकारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानवाधिकार किसी एक दिन की औपचारिकता नहीं, बल्कि मानव गरिमा के संरक्षण की सतत प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 10 दिसंबर 1948 को मानवाधिकार की सार्वभौमिक घोषणा अपनाई गई, जिसके उपलक्ष्य में 1950 से हर वर्ष 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) नई दिल्ली की स्थापना 12 अक्टूबर 1993 को हुई थी और वर्तमान अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. राम सुब्रमण्यम हैं, जिन्होंने 31 दिसंबर 2024 को कार्यभार ग्रहण किया था।

राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस. दिनकर ने अपने संबोधन में कहा कि मानवाधिकार हर व्यक्ति के वे मूल अधिकार एवं स्वतंत्रताएँ हैं जो उसे केवल मानव होने के नाते प्राप्त होते हैं—जैसे जीवन, स्वतंत्रता, शिक्षा और समानता का अधिकार। ये सभी अधिकार सार्वभौमिक हैं और सभी के लिए समान रूप से लागू होते हैं।

कार्यक्रम में नव नियुक्त पदाधिकारियों—जाकिर (ब्लॉक राम हुसैनी), पूनम, पप्पू, प्रिया, अशोक कुमार वर्मा, एडवोकेट संतोष कुमार पांडेय—को भी कार्यभार ग्रहण कराया गया।

इस अवसर पर रवि लाल रस्तोगी (राष्ट्रीय महासचिव), सपना श्रीवास्तव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा महिला सशक्तिकरण मानवाधिकार मोर्चा), मुजीब अहमद (जिला अध्यक्ष, सीतापुर), सुधीर चौहान (जिला प्रभारी), शिव कैलाश (जिला उपाध्यक्ष), शिवदास, जुम्मन अली, मोहम्मद शरीफ, चित्रांश, सूफिया बनो, आसमान, बिल किस्सा, चांदनी, रूमाना तरन्नुम, आफरीन, प्रियंका गुप्ता, पिंकी, आलमीन, सत्येंद्र, विजय, कनीज़ फ़ातिमा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और मानवाधिकार जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!