Reading: “पेंशनरों के मेडिकल बिल एक माह में चुकाने की सीएम की घोषणा; भाजपा ने बताया खोखला आश्वासन, कहा—तीन साल से पेंशनर भुगतानों के लिए भटकने को मजबूर”

“पेंशनरों के मेडिकल बिल एक माह में चुकाने की सीएम की घोषणा; भाजपा ने बताया खोखला आश्वासन, कहा—तीन साल से पेंशनर भुगतानों के लिए भटकने को मजबूर”

RamParkash Vats
2 Min Read

Shimla 08/12/2025 /SCB . Vijay Samyal: मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: पेंशनरों के मेडिकल बिल एक माह में होंगे जारी:प्रदेश के पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को सचिवालय में पेंशनर संयुक्त फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल से mulakat के दौरान कहा कि राज्य सरकार एक महीने के भीतर सभी लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान सुनिश्चित करेगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि लंबित बिल तत्काल ट्रेजरी को भेजें, ताकि निर्धारित अवधि में इन्हें पास किया जा सके। सीएम ने यह भी आश्वस्त किया कि पेंशनरों के अन्य वित्तीय लाभों पर भी सरकार गंभीरता से अध्ययन कर रही है और जल्द राहत देने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही ओपीएस बहाल कर 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभान्वित किया, जो कर्मचारियों के हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। पेंशनर संयुक्त फ्रंट के अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 2016–2022 के पेंशनरों को देय वित्तीय लाभ और 70 वर्ष से ऊपर पेंशनरों की 30% लंबित राशि इसी वित्त वर्ष में जारी करने का भरोसा दिया है।

विपक्ष का हमला–‘पेंशनर्स आश्वासन नहीं, भुगतान चाहते हैं’:उधर मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस सरकार तीन वर्षों से केवल आश्वासन दे रही है, जबकि पेंशनरों के बिलों का वास्तविक भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों पेंशनर अपने ही पैसों के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, और 28 नवंबर को विधानसभा सत्र के दौरान धर्मशाला में पेंशनरों की आक्रोश रैली इस उपेक्षा का प्रत्यक्ष प्रमाण है। भारद्वाज ने कहा कि ओपीएस बहाली का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार वित्तीय कुप्रबंधन की वजह से बुनियादी देनदारियां भी समय पर नहीं चुका पा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेंशनरों को अब सिर्फ घोषणाओं पर नहीं, बल्कि वास्तविक भुगतान पर भरोसा होगा

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!