Reading: महमूदाबाद में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, नगर पालिका से लेकर चीनी मिल तक व्यवस्थाओं की जांच

महमूदाबाद में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, नगर पालिका से लेकर चीनी मिल तक व्यवस्थाओं की जांच

RamParkash Vats
1 Min Read

महमूदाबाद,सीतापुर07/12/2025/SCB /अनुज कुमार जैन
जिलाधिकारी सीतापुर ने आज महमूदाबाद क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी। अचानक सुबह महमूदाबाद पहुंचते ही जिलाधिकारी सीधे नगर पालिका कार्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने सफाई व्यवस्था, कार्यालयी कामकाज और फाइलों की विस्तार से जांच की। इस दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

नगर पालिका के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी का काफिला संकटा देवी मंदिर पहुँचा, जहाँ वंदन योजना के तहत चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की उन्होंने समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता, समय सीमा और सुरक्षा मानकों को बारीकी से परखते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार समय से पूरे किए जाएं।इसके बाद जिलाधिकारी अचानक महमूदाबाद चीनी मिल पहुँच गए। यहाँ उन्होंने मिल परिसर, कार्यप्रणाली और किसानों से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही मिल प्रबंधन से उत्पादन, भुगतान, गन्ना क्रय और अन्य समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली।जिलाधिकारी के इस औचक दौरे से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और पूरे क्षेत्र में यह निरीक्षण दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!