Reading: गरावग पंचायत के बड़वी गांव में भीषण अग्निकांड: दो विशाल मकान राख, आठ परिवार बेघर, 50 कमरे जलकर खाक, प्रशासन ने सात करोड़ नुकसान का अनुमान लगाया

गरावग पंचायत के बड़वी गांव में भीषण अग्निकांड: दो विशाल मकान राख, आठ परिवार बेघर, 50 कमरे जलकर खाक, प्रशासन ने सात करोड़ नुकसान का अनुमान लगाया

RamParkash Vats
3 Min Read

Shimla/ 03/12/2025 /सूत्र

गरावग पंचायत के अंतर्गत बड़वी गांव में मंगलवार देर रात हुए विनाशकारी अग्निकांड में आठ परिवारों के आशियाने राख हो गए। आग ने दो विशाल मकानों को पूरी तरह चपेट में ले लिया, जिनमें बने 50 कमरे और उनमें रखा जेवरात, कपड़े, जरूरी दस्तावेज़, नगद राशि और घरेलू सामान सब जलकर नष्ट हो गया। प्रशासन के प्रारंभिक आकलन के अनुसार घटना में लगभग सात करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है।

आग प्रकाश सावंत के मकान से भड़की, मिनटों में फैल गई लपटें

स्थानीय लोगों के अनुसार आग की शुरुआत प्रकाश सावंत के घर से हुई। अचानक उठी लपटें और घना धुआं देखकर परिवारजन संभल भी नहीं पाए और आग कुछ ही मिनटों में पूरे ढांचे में फैल गई। प्रभावित परिवारों में प्रकाश सांवत, प्रताप सांवत, बालवीर सावंत, सुरेश सांवत, मूरतू देवी पत्नी जोबन दास, राजेंद्र, प्रवीण और अमित के परिवार शामिल हैं।

सूचना मिलते ही कोटखाई दमकल स्टेशन से टीम रवाना हुई, लेकिन पहाड़ी मार्ग और दूरी के कारण दमकल वाहन लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे, तब तक आग अपना विकराल रूप ले चुकी थी। बाद में चमैन, जुब्बल और रोहड़ू से भी फायर टेंडर भेजे गए और आग पर काबू पाने में शाम तक मशक्कत जारी रही। देर शाम तक गांव में जलने की गंध और धुएं के गुबार तैरते रहे।

प्रशासन ने दी फौरी राहत, बेघरों के ठहरने की व्यवस्था

नायब तहसीलदार कोटखाई कलम सिंह चौहान प्रशासनिक टीम के साथ सुबह मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रत्येक परिवार को फौरी राहत के रूप में 5,000 रुपये प्रदान किए गए हैं। बेघर हुए लोगों के लिए गांव में ही अस्थायी ठहरने की व्यवस्था कर दी गई है।स्थानीय लोगों ने इस आगजनी को क्षेत्र के हालिया इतिहास की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक बताया और सरकार से शीघ्र अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पहुंचे, हरसंभव सहायता का आश्वासन

अग्निकांड की जानकारी मिलते ही शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी बड़वी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि—यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार पूरी मजबूती के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। आपदा राहत नियमावली के तहत हरसंभव सहायता तुरंत उपलब्ध करवाई जाएगी।”मंत्री ने राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर प्रभावितों को राहत प्रदान की जाए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर उपस्थित

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!