Reading: राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना की कन्यादान योजना को मिला जबरदस्त समर्थन, हजारों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना की कन्यादान योजना को मिला जबरदस्त समर्थन, हजारों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद सीतापुर/30/11/2025/अनुज कुमार जैन राज्य चीफ ब्यूरो


राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना की महत्वाकांक्षी कन्यादान योजना को गति देने के उद्देश्य से श्रम कार्यालय परिषद, सीतापुर में रविवार को भव्य सदस्यता कार्ड वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ी और हजारों लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर योजना से जुड़ाव दिखाया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि कन्यादान योजना का उद्देश्य समाज की गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। यह योजना सामूहिक सहयोग पर आधारित है और संगठन समाज की हर बेटी के सम्मान एवं मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप हिंदू ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जनपद स्तर पर विवाह सहायता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, लखीमपुर की जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) निधि, तथा जिलाध्यक्ष लखीमपुर रमेश ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश गुप्ता,
जिला महासचिव नीतिश गुप्ता,
जिला अध्यक्ष विकास शुक्ला,
मंडल अध्यक्ष विवेक,
कार्यक्रम संयोजक नीतू श्रीवास्तव,
कार्यक्रम संयोजक अभिषेक सोनी,
जिला उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) शिल्पी पांडे,
सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता।

कार्यक्रम की सफलता और भारी जनसमर्थन को देखते हुए संगठन ने घोषणा की कि आने वाले समय में पूरे जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार इस योजना का लाभ ले सकें।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!