Reading: बीएलओ सर्वजीत को मिला सर्वश्रेष्ठ बीएलओ सम्मान, SIR 2026 कार्य सौ प्रतिशत पूर्ण

बीएलओ सर्वजीत को मिला सर्वश्रेष्ठ बीएलओ सम्मान, SIR 2026 कार्य सौ प्रतिशत पूर्ण

RamParkash Vats
1 Min Read

महमूदाबाद सीतापुर23/11/2025/चीफ़ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्तमान में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) 2026 का कार्य जनपद में कराया जा रहा है, जिसके तहत बीएलओ द्वारा मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर उन्हें ऑनलाइन फीड किया जा रहा है। इसी क्रम में विधान सभा क्षेत्र 151 महमूदाबाद के बूथ संख्या 69 प्रा०वि० मदारपुर के बीएलओ एवं ग्राम रोजगार सेवक सर्वजीत ने सर्वप्रथम शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त की है।

उनके इस सराहनीय कार्य पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / उपजिलाधिकारी महमूदाबाद, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / तहसीलदार महमूदाबाद तथा उपजिलाधिकारी (न्यायिक) महमूदाबाद द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने अन्य बीएलओ को भी मन लगाकर कार्य को जल्द पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित किया। वहीं जिन बीएलओ के कार्य की प्रगति धीमी है, उनकी सहायता के लिए एक सहायक नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्र में जाकर बीएलओ को सहयोग प्रदान करने तथा SIR कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!