राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन ,महमूदाबाद, सीतापुर।
पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन पर जनपद में लूट, चोरी, नकबजनी एवं छिनैती जैसी घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में महमूदाबाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस टीम ने पैसा छीनने की घटना में शामिल तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2,450 रुपये नकद बरामद किए हैं।अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेदप्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना महमूदाबाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त1- अनुज कुमार उर्फ अडू पुत्र स्व. विजय कुमार पासी निवासी लखनीपुर2- दुर्गेश कुमार पुत्र विशाल कुमार निवासी लखनीपुर3- छोटू उर्फ आयुष कुमार पुत्र रामलाल निवासी लखनीपुरको गिरफ्तार किया।पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 18 नवंबर 2025 को अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर एक व्यक्ति से लगभग 4,200 रुपये नगद व 20 किलो चावल छीना था।
इसके अलावा करीब 400 रुपये उन्होंने गूगल पे के माध्यम से खर्च किए थे। बरामद की गई राशि इसी घटना से संबंधित बताई जा रही है।इस संबंध में थाना महमूदाबाद पर मु.अ.सं. 429/2025 धारा 309(4) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसे बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्तों का चालान न्यायालय भेज दिया गया है।बरामदगी:कुल 2,450/- रुपये नगदपुलिस टीम:उ.नि. अरुण कुमार, उ.नि. दीपक राठौर, आरक्षी अखिलेश वर्मा, आरक्षी दीपक शुक्ला, का. रविन्द्र कुमार, का. बृजेश पाण्डेयपुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में दहशत का माहौल है तथा आमजन ने राहत की सांस ली है।

