नई दिल्ली, 21 नवंबर 2025 संपादन राम प्रकाश वत्स
भारत सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की समझ आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘YUVA Artificial Intelligence (AI) for ALL)’ नामक एक निःशुल्क ऑनलाइन कोर्स की शुरुआत की है। यह पहल डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह कोर्स iGOT-Karmayogi, FutureSkills Prime सहित कई राष्ट्रीय ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा। कोर्स का ढांचा इस तरह तैयार किया गया है कि किसी भी आयु वर्ग या शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति आसानी से AI की बुनियादी जानकारी—जैसे मशीन लर्निंग की मूल अवधारणाएँ, AI का उपयोग, इसकी संभावनाएँ और सुरक्षा पहलू—समझ सके।
अधिकारियों ने बताया कि कोर्स पूरा करने वाले प्रतिभागियों को भारत सरकार की ओर से मान्यताप्राप्त प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा, जो भविष्य में कौशल आधारित रोजगार के अवसरों को बढ़ा सकता है।
डिजिटल इंडिया के व्यापक लक्ष्यों को गति देने के लिए शुरू की गई इस पहल से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में तकनीकी जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार का मानना है कि AI को समझने और उपयोग करने वाली युवाशक्ति आने वाले समय में देश के तकनीकी विकास को नई दिशा द

