राज्य चीफ़ ब्यूरो अनुज कुमार जैनमहमूदाबाद, सीतापुर
जनपद सीतापुर के महमूदाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार की सुबह जिला अधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे डीएम को देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया। यहां मरीजों के रजिस्टर, दवा वितरण व्यवस्था और सफाई की स्थिति देखकर उन्होंने नाराज़गी जताई।
खामियां मिलने पर मौके पर ही संबंधित कर्मियों को फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।इसके बाद उन्होंने ओपीडी पंजीकरण कक्ष का निरीक्षण किया, जहां मरीजों को पर्चा वितरण की धीमी प्रक्रिया देखकर डीएम ने असंतोष प्रकट किया। वहीं, स्टोर कक्ष में विद्युत व्यवस्था ठप मिलने पर उन्होंने तत्काल बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।महिला चिकित्सालय के निरीक्षण में कार्य में लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने बीपीएम अंजली का कुछ दिनों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय समाजसेवियों ने डीएम से क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की, जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।डीएम ने कहा कि “जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”उनका यह औचक निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग में जवाबदेही और सुधार सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त संदेश माना जा रहा है।

